गोरखपुर: 200 लीटर अवैध का चीज शराब के साथ चकरा अव्वल से एक आरोपी को राजघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध कच्ची शराब के कारोबारी पर नकेल कसते हुए राजघाट पुलिस ने चकरा अव्वल से राहुल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया है। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली यूरिया और नौसादर को भी दस्तयाब किया है। 60 आबकारी एक्ट के तहत राजघाट थाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।