गाज़ियाबाद: थाना विजयनगर पुलिस की पत्रकार के घर चोरी करने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़, 2 बदमाश हुए गिरफ्तार व दो फरार
मंगलवार देर रात विजयनगर पुलिस व पत्रकार के घर बीते 17/18 अगस्त की रात चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ। पुलिस ने बताया कि मौके से जावेद और सलमान नाम के दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं।