गाज़ियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की ली तलाशी, वाहनों के दस्तावेजों की हुई जांच
गाजियाबाद पुलिस ने मंगलवार देर शाम साहिबाबाद, खोड़ा, इंदिरापुरम, कौशांबी समेत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त के साथ साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए सड़क पर मौजूद संदिग्ध वाहनों व वहां नजर आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।