मोदीनगर इलाके में BDS छात्रा ने मंगलवार शाम को जहर खा लिया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोप है कि पारिवारिक झगड़े में सुलह होने के बाद भी एक पुलिसकर्मी बार-बार कॉल करके छात्रा को पुलिस चौकी पर बुला रहा था। इससे वो डिप्रेशन में आ गई और आत्मघाती कदम उठा लिया।