गाज़ियाबाद: मोदीनगर में आइस फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, फैक्ट्री मालिक पर लगा लापरवाही का आरोप
मंगलवार को गाजियाबाद के मोदी नगर के आइस फैक्ट्री में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने हंगामा करके फैक्ट्री स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाया।