गाज़ियाबाद: जन्माष्टमी पर गाजियाबाद नगर आयुक्त के निर्देश पर व्यवस्था में रहा नगर निगम, गोपाष्टमी पर नंदी पार्क में हुआ गो-पूजन
जन्माष्टमी के मौके पर गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत अनेको धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार निगम अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए मंदिरों तथा धार्मिक स्थलों व आयोजनों के बाहर साफ सफाई का कार्य कराया। इसी क्रम में निगम अधिकारियों द्वारा नंदी पार्क स्थित गौशाला में पहुंचकर गो पूजन किया गया।