हजारीबाग:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार उपविकास आयुक्त रिया सिंह की अध्यक्षता में जिला टीबी फोरम की बैठक हुई।बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और वर्ष 2026 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया गया।इस दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. आर.के. जायसवाल ने वर्ष 2025 की उपलब्धियों की जानकारी दी।