हज़ारीबाग: जिला टीबी फोरम की बैठक आयोजित, 2026 तक हजारीबाग को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य
समाहरणालय सभागार, हजारीबाग में 29 जनवरी 2026 को जिला टीबी फोरम की बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर उपविकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की गई और वर्ष 2026 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लिया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. आर.के. जायसवाल ने वर्ष 2025 की उपलब्धियों की जानकारी दी।