हजारीबाग:नगर निगम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने समाहरणालय भवन में संचालित निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कर्मियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली।