करनैलगंज: बरदहा चौराहा के पास ट्रैक्टर-ट्राला की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, परसपुर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
बरदहा चौराहा के पास ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आकर 35 वर्षीय बाइक सवार संदीप ओझा की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर PM कराया है। सचिन ओझा ने पुलिस को बसेरिया करनैलगंज निवासी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध तहरीर दिया था।गुरुवार 5 बजे SO दिनेश सिंह ने बताया कि PM कराकर मृतक के शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया है और आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।