करनैलगंज: करनैलगंज तहसील में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी
शुक्रवार 1 बजे प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर तहसील बार एसोसिएशन करनैलगंज में शोक सभा का अयोजन हुआ। जहां एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय राजनीति में सरलता और सेवा का आदर्श स्थापित किया है।