धनौरा: मंडी धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी युवक से ट्रक बेचने के नाम पर ₹15 लाख की ठगी
मोहल्ला कटरा निवासी गुलजार सैफी का आरोप है कि वह गाड़ी खरीदने व बेचने का काम करता है। अक्टूबर 2024 के महीने में उसकी मुलाकात जनपद बिजनौर के धामपुर निवासी शमीम से हुई। शमीम ने उसे बताया कि गुजरात निवासी सूरज नारायण पुराने ट्रकों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। 18 अक्टूबर को शमीम व उसकी मुलाकात सूरजनारायण से राजस्थान में हुई।