धनौरा: मंडी धनौरा के गांव पत्थरकुटी के पास गेस्ट हाउस पर सीओ ने की छापेमारी, नौ जोड़े भागे
मंडी धनौरा ग्राम पथरकुटी के निकट एक गेस्ट हाउस पर संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस क्षेत्राधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान नौ जोड़े गेस्ट हाउस से निकलकर भाग खड़े हुए। सीओ ने इस संबंध में गेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ की है। अधिकारियों ने बताया है कि मामले में जांच पड़ताल चल रही है।