धनौरा: गजरौला के पारस बैंकट हॉल के सामने बराती और घरातियों के बीच हुई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
गजरौला थाना क्षेत्र के खाद गुर्जर रोड पर स्थित पारस बैंक्विट हॉल में बराती और घरातियों में जमकर मारपीट होने लगी, मारपीट की घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई, यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, गजरौला थाने के क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र बालियान ने बताया है कि पारस बैंक्विट हॉल में घटना गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 2:16 पर हुई है।