धनौरा: गजरौला के शिव इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रही छात्रा की बिगड़ी हालत, डॉक्टर ने किया रेफर
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी गजब सिंह की पुत्री मिंकल शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे शिव इंटर कॉलेज में पेपर दे रही थी। तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह नीचे गिर गई, अनन फानन में स्कूल स्टाफ ने छात्रा को गजरौला समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे अमरोहा के लिए रेफर कर दिया है।