तहसील क्षेत्र के चंदवक और थानागद्दी क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा शनिवार शाम करीब 5:30 बजे आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बलुआ गांव के सामने हुआ, जहां पांडेयपुर निवासी रामजतन यादव बाइक से वाराणसी जा रहे थे।