डिंडौरी: शिवरी गांव में क्रेशर के पास सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल
डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र के शिवरी गांव के क्रेशर के पास अज्ञात कारण के चलते सड़क हादसा हो गया हादसे में मोटरसाइकिल में सवार एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां कोतवाली पुलिस मंगलवार दोपहर 3:00 बजे मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है और जांच के उपरांत हादसे के कारण का खुलासा होगा ।