अशोक नगर: कदवाया के पास चलती बाइक से गिरीं मां-बेटी, हुईं घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले कदवाया के पास चलती बाइक से गिर जाने के कारण मां बेटी घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मढ़ी गांव निवासी नंदो पति वीरेंद्र सिंह यादव उम्र 35 वर्ष एव 9 वर्षीय बेटी रितिका पुत्री वीरेंद्र सिंह यादव सोमवार को शाम 7 बजे बाइक से पिपरोद वारी गांव जा रहीं थीं। इसी दौरान कदवाया के पास चलती बाइक से गिर गईं। जिससे दोनों मां बेटी घायल हो गईं।