गिरिडीह: नगर थाना में पुलिस व सर्राफा संघ की बैठक, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और सीसीटीवी पर ज़ोर
नगर थाना में पुलिस प्रशासन और सर्राफा संघ की संयुक्त बैठक गुरुवार को 4 बजे आयोजित की गई।इस अहम बैठक में शहर की सुरक्षा व्यवस्था यातायात नियंत्रण सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाने पर जोर दिया गया। ट्रैफिक सुधार पर कई सुझाव भी दिए गए । बैठक के दौरान सर्राफा सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को कई व्यावहारिक सुझाव भी दिए और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।