गिरिडीह: बरवाडीह का 21 वर्षीय युवक गिरिडीह-मधुपुर लोकल ट्रेन की चपेट में आकर घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी 21 वर्षीय युवक मोहम्मद बिट्टू गिरिडीह मधुपुर लोकल ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। गुरुवार को 9.30 में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां इलाज चल रहा है। बताया गया कि मोहम्मद बिट्टू पिता मोहम्मद मोबीन पटरी के पास धूम घूमकर फोन में कहीं बात कर रहा था। युवक फोन में इतना खोया हुआ था कि ट्रेन का आवाज तक सुनाई नहीं दिया।