गिरिडीह: बस स्टैंड JMM जिला कार्यालय में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस और झारखंड आंदोलन के पुरोधा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
बस स्टैंड रोड स्थित गिरिडीह जेएमएम जिला कार्यालय में गुरुवार को 11 बजे विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस और झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विनोद बिहारी महतो के विचारों और योगदान को याद किया गया और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।