गिरिडीह: राजधनवार के नककीटांड़ में ज़मीन विवाद में हिंसक झड़प, युवक की मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
राजधनवार थाना क्षेत्र के नककीटांड़ में जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुए हिंसक झड़प में युवक की मौत के बाद गुरुवार को 12 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मृतक 28 वर्षीय कमलेश सिंह हीरोड़ीह थाना क्षेत्र के माणिकबाद निवासी मुंशी सिंह का पुत्र था।