गिरिडीह: नगर निगम और यातायात पुलिस ने टावर चौक से कालीबाड़ी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
नगर निगम और यातायात पुलिस की ओर से गुरुवार को 2 बजे से टावर चौक से कालीबाड़ी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया इस मौके पर सड़क के किनारे सब्जी और अन्य तरह के दुकान सजाने वाले दुकानदारों का चालान काटा गया और आगे से दुकान नहीं लगाने का सख्त निर्देश भी दिया गया। इसका नेतृत्व नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो यातायात इंस्पेक्टर समेत अन्य जवान मौजूद थें।