दतिया नगर: उनाव रोड बुधेड़ा खरीदी केंद्र मामला: गेहूं उपार्जन में गड़बड़ी, सर्वेयरों पर मनमानी के आरोप
जिले के उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी में लापरवाही और मिलावट के आरोप सामने आ रहे हैं। मामला उनाव रोड स्थित बिहार हाउस बुधेड़ा उपार्जन केंद्र का बताया जा रहा है, जहां सर्वेयरों पर खराब गुणवत्ता वाले गेहूं की अनदेखी कर खरीदी कराने के आरोप लगे हैं।सर्वेयरों की जिम्मेदारी गेहूं की गुणवत्ता जांचने की है लेकिन वह मनमानी कर रहे हैं ।