भीलवाड़ा: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2200 लीटर वॉश किया नष्ट, चालू भट्टी और 20 लीटर हथकढ़ शराब जब्त
भीलवाड़ा। आबकारी विभाग की टीम ने आज रविवार को रेड गश्त के दौरान अहिंसा सर्कल के पास अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अहिंसा सर्किल, कुंवाड़ा खान, पट्टी मार्केट सहित अन्य स्थानों से करीब 2200 लीटर वॉश मौके पर नष्ट कर दी तथा एक चालू भट्टी सहित शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए। कार्रवाई के दौरान 20 लीटर हथकढ़ शराब भी बरामद की गई।👍