कोईलवर: गिधा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से दो शराबियों को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
गिधा थाना पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे शराब के नशे में धुत दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो अलग–अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।राजपूतान पचैना गांव से मनोरंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि मोखलीसा गांव से गोलू यादव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।