कोईलवर: चांदी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी समेत तीन को किया गिरफ्तार, 45 लीटर देसी शराब बरामद
चांदी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 45 लीटर अवैध देसी शराब भी बरामद की गई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले मे लंबे समय से फरार रवीना कुमार और सलेमपुर गांव से शत्रुघ्न मुसहर और शोधन मुसहर को 45 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपर थाना अध्यक्ष ने व्हाट्सएप के माध्यम से शनिवार की सुबह 7:30 दी जानकारी।