कोईलवर: कोइलवर नगर पंचायत में बढ़ते बंदर आतंक से लोग दहशत में, राहत की मांग की
नगर पंचायत कोइलवर के सभी वार्डों में इन दिनों बंदरों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत कोइलवर को आवेदन देकर बंदरों से मुक्ति दिलाने की मांग की। लोगों का कहना है कि बंदरों के हमले से कई लोग घायल जिन्हें इलाज तक करना पड़ा है। बच्चों को स्कूल भेजने से अभिभावक डर रहे हैं।