पोलायकलां: पोलाय कला मंडी 5 दिन बाद खुली, प्याज-लहसुन के भाव बढ़े, प्याज ₹1100, लहसुन ₹7600 प्रति क्विंटल तक बिका
पोलाय कला कृषि उपज मंडी सोमवार को पांच दिनों के अवकाश के बाद फिर से चालू हुई। मंडी खुलने के साथ ही प्याज और लहसुन के भावों में तेजी दर्ज की गई। सोमवार को मंडी में प्याज की आवक 1000 कट्टे रही। प्याज 200 रुपये से लेकर 1100 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी। वहीं, लहसुन की आवक 6000 कट्टे दर्ज की गई। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने सोमवार शाम 6 बजे यह जानकारी दी।