हैदरनगर: बभंडी पंचायत सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का सामाजिक अंकेक्षण शुरू, लाभार्थियों का हुआ सत्यापन
हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बभंडी स्थित पंचायत सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सामाजिक अंकेक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया। यह अंकेक्षण 21 से 23 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया जितेंद्र सिंह ने की।