समस्तीपुर: समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में शिक्षकेत्तर कर्मचारी के हड़ताल से छात्र-छात्राओं को हुई परेशानी
समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में समस्तीपुर महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रोन्नति की मांग को लेकर मुख्य द्वार में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया गया। कॉलेज आए छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारी संघ के आवाहन पर अनिश्चितकालीन हड़ताल से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित।