कौशांबी में चोरों के हौसले बुलंद, करीब 10 लाख की चोरी से मचा हड़कंप
कौशांबी। मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के बरई सुरेम सगरा अंतर्गत अदर मदार गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से घटना का जल्द खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान जिया लाल पटेल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान ने शासन-प्रशासन से भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
करीब 10 लाख रुपये की चोरी की इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब नजर पुलिस की कार्रवाई और घटना के खुलासे पर है।
👉 आपके क्षेत
Manjhanpur, Kaushambi | Oct 6, 2026