Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा में धूमधाम से मनाया गया उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर आजादी का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार बारिश के चलते एमसी ग्राउंड के स्थान पर जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा में धूमधाम से मनाया गया। उप मंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम कांगड़ा आईएएस अधिकारी डॉ अंजलि गर्ग रहीं। उन्होंने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विधिवत रूप से तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली इस मौके पर उनके साथ डीएसपी कांगड़ा मनोज कुमार धीमान और तहसीलदार प्रकाश चंद मौजूद रहे। इस महापर्व के मौके पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिनमें जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा, जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा, स्वर सागर अकैडमी , डीपीएवी स्कूल, सैंट जेम्स स्कूल, महिरा, सायिशा, ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम कांगड़ा ने गणमान्य लोगों और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार बांटे। आज के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा सहित , डीएसपी मनोज धीमान, तहसीलदार प्रकाश चंद, थाना प्रभारी आदर्श बरियाल, बीएमओ विक्रम कटोच, एसएमओ डॉ अल्पना नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा , उपाध्यक्ष राजकुमारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद शर्मा, मंदिर ट्रस्टी अशोक हिमाचली, पार्षद अशोक शर्मा, समाजसेवी नरेंद्र त्रेहन प्रधानाचार्य अंजू रत्न, अन्य गणमान्य और बच्चे मौजूद रहे। कांगड़ा से सुमन महाशा की रिपोर्ट