जहानाबाद: पूर्व विधायक व RJD नेता डॉ मुन्नीलाल यादव को पार्टी के विरुद्ध काम करने के आरोप में 6 साल के लिए किया गया निष्कासित
जहानाबाद में राजद के पूर्व विधायक और पार्टी के महासचिव मुनीलाल यादव को पार्टी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के विरोध में काम करने के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गौरतलब हो की लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर मुन्नीलाल यादव ने जहानाबाद लोकसभा से नामांकन किया है। पार्टी द्वारा नामांकन नहीं करने का आदेश दिया गया था