जगदलपुर: बोधघाट थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना बोधघाट क्षेत्र में पीड़िता उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22.03.25 के रात्री 08/30 बजे पीड़िता अपने घर दुकान में थी, तभी संतोषी वार्ड निवासी इशू दास उर्फ़ छोटे सामान खरीदने के बहाने आया और, कहने लगा कि भैया तो आपसे बहुंत बड़ा है, वो तो आपसे प्यार नहीं कर पाता होगा, मैं रात में आपके छत में आऊंगा कहकर छेड़छाड़ करने लगा।