फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी को भावुक विदाई, लोगों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के तबादले के बाद शनिवार को थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब पौने दो साल तक क्षेत्र में सेवाएं देने वाले थाना प्रभारी को विदा करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। समारोह में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, व्यापारी, पुलिसकर्मी और इलाके के लोग मौजूद रहे। सभी ने संतोष कुमार सिंह के कामकाज और व्यवहार की तारीफ