देवबंद: देवबंद में सामने आया लव जिहाद का मामला, चिकित्सक ने अमन बनकर की शादी, बंगाल की युवती ने लगाया लव जिहाद का आरोप
देवबंद के एक चिकित्सक पर बंगाल की हिंदू महिला को लव जिहाद में फंसा कर शादी करने का आरोप लगा है।दोनों की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद घर में लाकर एक कमरे में कैद रखता था। उस पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखता था। पीड़िता को खाना भी नहीं देता था। वहीं चिकित्सक की पहली पत्नी भी सामने आई है। मामला थाना देवबन्द का है।