इटावा: इटावा महोत्सव प्रदर्शनी मेले में नोकझोंक के बाद दबंगों ने युवक का किया अपहरण, घटना CCTV में कैद, 3 युवक गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Dec 25, 2024 इटावा महोत्सव प्रदर्शनी मेले में रविवार की रात कुछ युवकों के बीच झूले पर हुई नोकझोंक के बाद दबंग युवकों ने अनुज कुमार को पक्का तालाब से कार में डालकर अपहरण कर लिया। वहीं पीड़ित युवक ने किसी तहर जान बचाते हुए, कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं घटना पास में लगे CCTV में कैद हो गयी। वहीं पुलिस ने बुधवार को 3 युवक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।