हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने DST टीम के सहयोग से 1 क्विंटल 5 किलो 440 ग्राम छिलका पोस्त के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंक्शन पुलिस ने DST टीम के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए रोड़ावाली गांव के पास से 105.440 किलो छिलका पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।