हनुमानगढ़: टाउन थाना क्षेत्र के गांव रामसरा नारायण में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के गांव रामसरा नारायण में बिजली की करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में मृतक महिला की परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना में मर्ग दर्ज करवाई गई है।