टीकमगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 9 अप्रैल को आएंगे टीकमगढ़, तैयारियां तेज
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के 9 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। प्रदेश अध्यक्ष शाम 4:30 बजे बमौरी खास (झांसी रोड) से “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के तहत शहर में प्रवेश करेंगे।