टाटीझरिया: बंशी में कलश यात्रा के साथ ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ शुरू, इलाका जयकारों से गूंजा
बंशी में कलश यात्रा के साथ ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ शुरू। 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ भ्रमण किया, जयकारों से गूंजा इलाका। टाटीझरिया प्रखंड के बंशी (खंभवा, बांडीह) गांव में आस्था और भक्ति का अनूठा समागम देखने को मिला, जहां नवनिर्मित ग्राम देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ शनिवार से विधिवत शुरू हो गया।