खरसावां: झारखंड के मुरुप गांव में 150 साल पुरानी दहकते अंगारों पर चली अनूठी श्रद्धा
झारखंड के मुरुप गांव में 150 साल से चली आ रही आग के दहकते अंगारों पर चलने की परंपरा एकादशी पर पूरी श्रद्धा के साथ निभाई गई। इस अनूठे धार्मिक आयोजन में महिलाएं भी शामिल होती हैं। मन्नत पूरी होने पर कंटीली झाड़ियों पर लेटना और मां मनसा की पूजा करना भी परंपरा का हिस्सा है।