खरीक: नवगछिया में बड़ी चोरी, दीवार तोड़कर चोरों ने दुकान साफ की
नवगछिया थाना से महज 300 मीटर दूरी पर स्थित एक दुकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना 6 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। पीड़ित सुमित कुमार (पिता– अनिल प्रसाद गुप्ता) ने बताया कि चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब ₹40 से 50 हजार मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया।