रॉबर्ट्सगंज: चुर्क पुलिस लाइन में वामा सारथी संगठन ने बच्चों की काइट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया
पुलिस परिवार के बच्चों में रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए वामा सारथी सोनभद्र की ओर से फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और सुंदर फ्लैग तैयार किये।