बक्सर: सांसद सुधाकर सिंह ने पीएम को लिखा पत्र, एनर्जी ड्रिंक्स पर रोक लगाने की मांग की, बताया युवाओं के लिए खतरा
Buxar, Buxar | May 7, 2026 स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर एनर्जी ड्रिंक्स के बढ़ते चलन पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि स्टिंग व रेड बुल जैसे पेय युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। सांसद ने लिखा कि तेज जीवनशैली, प्रतिस्पर्धा और सोशल मीडिया के दबाव में युवा त्वरित एनर्जी के भ्रम में इनका लगातार सेवन कर रहे हैं।