होशंगाबाद नगर: आंचलखेड़ा हादसे में घायल लोगों को निजी अस्पताल ने लौटाई उपचार राशि: कलेक्टर के निर्देश
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर सोमवार मंगलवार दरमियानी रात हुए पिपरिया स्टेट हाइवे पर हुए सड़क हादसे के घायलों को निजी अस्पतालों में उपचार हेतु जमा कराई गई राशि वापस कर दी गई है।मंगलवार सुबह करीब 10 बजे PRO ने बताया ममता यादव को 27 हजार रुपए, मनमोहन को 15 हजार रुपए तथा मुन्नालाल को 1 हजार 600 रुपए की राशि उनके बैंक खातों में जमा कराई गई है।