बहराइच: कोडरी में पेड़ की डाल काटते समय युवक को लगा करंट,हालत गंभीर,इलाज जारी
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरी में पेड़ की डाल काटते समय युवक को करंट लग गया। जिसे परिजन आनन-फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों द्वारा बताया गया कि घर के बगल में लगे पेड़ की डाल काट रहे थे। तभी अचानक करंट लग गया है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।