युद्ध, हवाई हमले अथवा किसी भी आपातकालीन आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय तथा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं बचाव क्षमताओं का आकलन और उन्हें सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज का आयोजन 4 अगस्त को प्रातः 11 बजे सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में किया जाएगा।
उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मॉक एक्सरसाइज के सफल एवं प्रभावी आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने दमकल विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम पंचकूला, आपदा प्रबंधन विभाग, हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिविल डिफेंस पंचकूला तथा जिला के सभी विभागाध्यक्षों को मॉक एक्सरसाइज के लिए आवश्यक तैयारियां एवं समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में