उपायुक्त ने समाधान शिविर में करंट लगने से हुए हादसे की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त जिला सचिवालय के सभागार में आज समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अलग-अलग मामलों की 12 शिकायतें सुनी व संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
डीसी ने सख्त संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि मानसून सीजन के चलते नगर निगम, बिजली विभाग, पीएमडीए, एचएसवीपी अपने संबंधित क्षेत्रों में पड़ने वाले पार्कों सहित बिजली के खंभों व खुली तारे, जिनसे नगरवासियों को करंट लगने का अंदेशा हो, उनको दुरूस्त करना सुनिश्चित करें ताकि किसी अनहोनी को होने से रोका जा सके।
श्री सतपाल शर्मा ने रायपुररानी के लोगों की गली की मरम्मत व पेयजल समस्या पर सख्त रूख अपनाते हुए संबंधित बीडीपीओ को तुरंत मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने व जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के संबंधित अधिकारी को पेयजल समस्या का जल्द से जल्द निवारण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में उपायुक्त कार्यालय में प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्य दिवस के दिन आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में जिलावासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर से जुड़ते है व लोगों की आई समस्या पर की गई कार्रवाही को स्वयं मोनिटरिंग करते है। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिलावासियों की समस्याओं का ंबिना विलंब किये समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिलावासियों से समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाने की अपील भी की।
इस अवसर पर एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, तहसीलदार सुरेश कुमार, उप सिविल सर्जन डाॅ शिवानी हुडा, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्वाज, परमजीत सिंह, नीरज चैधरी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia